योगी आदित्यनाथ ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है, जो इन ऐतिहासिक परिणामों में साफ नजर आता है।
तीन राज्यों में जीत को बताया विश्वास का परिणाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि—पश्चिम बंगाल में प हली बार असम में लगातार तीसरी बार पुडुचेरी में दूसरी बारबीजेपी गठबंधन की सरकार बनना जनता के विश्वास का बड़ा संकेत है।
‘विकसित भारत’ को मिलेगी नई गति
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री के ‘नए भारत-विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती देगा और देश के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।
कार्यकर्ताओं को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने बंगाल, असम और पुडुचेरी के बीजेपी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।साथ ही जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “सुशासन और राष्ट्रवाद को समर्थन देने वाली जनता का हृदय से अभिनंदन।” सीएम योगी का बयान साफ संकेत देता है कि बीजेपी इन चुनावी नतीजों को राष्ट्रीय नेतृत्व और नीतियों की स्वीकृति के तौर पर देख रही है।
