Homeउत्तर प्रदेशसहारनपुर में CM योगी ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों की प्रगति...

सहारनपुर में CM योगी ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों की प्रगति पर लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सहारनपुर को विकास योजनाओं की सौगात दी। बुधवार को उन्होंने स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया और 613 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

मार्च से जुलाई के बीच यह मुख्यमंत्री का सहारनपुर का लगातार पांचवां दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, पर्यटन, बाढ़ राहत, आधारभूत विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में चल रही परियोजनाओं को गति दी। मुख्यमंत्री के लगातार दौरों को प्रदेश सरकार सहारनपुर के विकास के प्रति अपनी प्राथमिकता के रूप में देख रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच महीनों में हर महीने सहारनपुर का दौरा किया। 14 मार्च को उन्होंने मां शाकुम्भरी देवी मंदिर और बाबा भूरादेव मंदिर पहुंचकर पर्यटन परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

14 अप्रैल को दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। 7 मई को देवबंद में 2,131 करोड़ रुपये की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा 1,600 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया। 1 जून को उन्होंने शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ में दर्शन-पूजन के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

वहीं 1 जुलाई को उन्होंने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए 613 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस बीच सहारनपुर को प्रदेश सरकार की ओर से स्पोर्ट्स कॉलेज की भी सौगात मिली है। वर्ष 2026-27 से इसका शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। वर्ष 2011 से लंबित इस परियोजना को योगी सरकार ने पूरा कराया।

कॉलेज में खिलाड़ियों के लिए 80 सीटें निर्धारित की गई हैं, जहां एथलेटिक्स, हॉकी, जूडो, बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष बात यह है कि प्रदेश के किसी भी स्पोर्ट्स कॉलेज में पहली बार भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) को खेल के रूप में शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular