उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को कांग्रेस के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सांसद निशिकांत दुबे का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।
मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा था, “शेर की खाल पहनकर राहुल गांधी मोदी या अमित शाह नहीं बन सकते।
” इस बयान से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह टिप्पणी राहुल गांधी का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बयान की निंदा की। इस राजनीतिक विवाद ने प्रदेश में हलचल मचा दी है, जबकि पुलिस ने स्थिति पर नजर रखी है।विरोध प्रदर्शन के बाद, कांग्रेस नेताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि वे राहुल गांधी का सम्मान करते हैं और सरकार को ऐसी बयानबाजी पर ध्यान देना चाहिए।
