रिपोर्ट: ममता भारद्वाज | आगरा
श्रावण मास मेले की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद भारत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
ज्ञापन में महादेव मंदिरों और परिक्रमा मार्ग की नियमित सफाई, गड्ढा मुक्त सड़कें, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और कांवड़ मार्ग पर हर 5 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई।
इसके अलावा संगठन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब की दुकानों को ढकने तथा मीट-मांस की दुकानों को यात्रा अवधि के दौरान बंद रखने की भी मांग की है।
राष्ट्रीय हिन्दू परिषद भारत का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से श्रावण मास मेले और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण मिल सकेगा।
गोविंद पराशर, राष्ट्रीय हिन्दू परिषद भारत
