Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी: दीपक वर्मा बने यूपी लैब टेक्निशियन संघ के जिला अध्यक्ष

बाराबंकी: दीपक वर्मा बने यूपी लैब टेक्निशियन संघ के जिला अध्यक्ष

बाराबंकी। यू.पी. लैब टेक्निशियन संघ, बाराबंकी का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव 13 जून 2026 को मलिक हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश एवं यू.पी. लैब टेक्निशियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में प्रांतीय महामंत्री कमल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनरेश पटेल, कोषाध्यक्ष रमेश यादव, संप्रेक्षक ए.के. मौर्य, सचिव अमित शुक्ला, प्रवक्ता सुनील यादव, गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव और मंत्री देवेंद्र यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष विवेकानंद त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन मंत्री संदीप पटेल ने किया। पदाधिकारियों के संबोधन के बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।

चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील यादव एवं सहायक चुनाव अधिकारी अमित शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुआ। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. वी.पी. सिंह चुनाव पर्यवेक्षक रहे।

चुनाव परिणामों में अमरीश कुमार को संरक्षक, दीपक वर्मा को अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार वर्मा को मंत्री, अमित कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार को कोषाध्यक्ष तथा शुभम सिंह को संप्रेक्षक चुना गया। वहीं लक्ष्मी श्रीवास्तव और ऋषि प्रभाकर वर्मा उपाध्यक्ष, आशीष कुमार वर्मा उपमंत्री, सैयद बदरुल हसन संगठन मंत्री, रोहित राज संयुक्त मंत्री और प्रशांत सिंह मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता निर्वाचित घोषित किए गए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अतिथियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular