Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ अग्निकांड का असर: अयोध्या में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव...

लखनऊ अग्निकांड का असर: अयोध्या में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य के कार्यक्रम रद्द

अयोध्या। लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड का असर अब प्रदेश के अन्य कार्यक्रमों पर भी देखने को मिल रहा है। हादसे में हुई जनहानि को देखते हुए मंगलवार को अयोध्या में प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर 23 जून के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इसी क्रम में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में आयोजित होने वाला ध्वजारोहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होगा।

भाजपा पदाधिकारियों ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।लखनऊ हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि, भाजपा ने 23 जून के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित किए

RELATED ARTICLES

Most Popular