HomeUncategorizedजिला कारागार में मजदूरी बकाया होने का आरोप, करीब एक दर्जन मजदूरों...

जिला कारागार में मजदूरी बकाया होने का आरोप, करीब एक दर्जन मजदूरों ने श्रम विभाग से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट – अंकित पाण्डेय 

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला कारागार में काम करने वाले करीब एक दर्जन मजदूरों ने ठेकेदार पर मजदूरी का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।

मजदूरों का कहना है कि उन्होंने कई दिनों तक काम किया, लेकिन मेहनताना मांगने पर ठेकेदार टालमटोल कर रहा है। पीड़ित मजदूरों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बकाया मजदूरी दिलाने और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पूरा मामला हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र के पतारा गांव से जुड़ा है। मजदूरों के मुताबिक, उन्होंने 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिला कारागार हमीरपुर में मजदूरी की थी। आरोप है कि काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदार आकाश ने उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया।

मजदूरों का कहना है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार से अपनी मेहनत की कमाई मांगी, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिला। मजदूरी ही उनके परिवारों के भरण-पोषण का मुख्य सहारा है। ऐसे में मेहनताना नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मामले को लेकर पीड़ित मजदूरों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर बकाया मजदूरी दिलाने और ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि श्रम विभाग इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और मजदूरों को उनकी मेहनत का पैसा कब तक मिल पाता है।

 

 

स्थान: हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

RELATED ARTICLES

Most Popular