Homeमनोरंजनशादी के 10 साल बाद माता-पिता बने दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया,...

शादी के 10 साल बाद माता-पिता बने दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, जुड़वां बेटों का किया स्वागत

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने जुड़वां बेटों के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

कपल ने पोस्ट में लिखा, “हमने खुशी मांगी थी, भगवान ने कहा — दोगुनी ले लो।” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके घर जुड़वां बेटों ने जन्म लिया है।

विवेक ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ‘The Boys’ आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए। मुझे और दिव्यांका को आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, क्योंकि हम पेरेंटहुड के इस नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं।”

इससे कुछ घंटे पहले ही कपल ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी शेयर किया था। तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने भावुक संदेश लिखते हुए कहा, “एक-दूसरे का घर होने से लेकर अब किसी और के लिए घर बनने तक… हमें नहीं पता यह सफर कैसा होगा, लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि यह हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर होगा।”

बता दें कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात लोकप्रिय टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। शादी के लगभग 10 साल बाद माता-पिता बनने की इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल media पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular