Homeउत्तर प्रदेशसीएचसी अजीतमल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टरों का सम्मान, केक काटकर...

सीएचसी अजीतमल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टरों का सम्मान, केक काटकर मनाया गया उत्सव

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

औरैया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर औरैया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल में चिकित्सकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक राय समेत सभी चिकित्सकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक राय ने कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण के बल पर अनगिनत लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं। मरीजों की सेवा ही चिकित्सकों का सर्वोच्च धर्म है और सभी डॉक्टर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

इस अवसर पर चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण, करुणा और सेवा भावना की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका योगदान सदैव सम्मान के योग्य है।

कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। अंत में केक वितरण के साथ सभी ने एक-दूसरे को चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular