Homeमनोरंजनएक दिन’ का ट्रेलर इंटरनेट पर छाया, जुनैद खान–साई पल्लवी की सादगी...

एक दिन’ का ट्रेलर इंटरनेट पर छाया, जुनैद खान–साई पल्लवी की सादगी ने जीता दिल

एक दिन का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फैंस उनकी सादगी और केमिस्ट्री के कायल हो गए हैं और ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है, जो एक दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी पेश करती नजर आ रही है। ट्रेलर में भावनाओं, उम्मीद और जादुई एहसास का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।

 दिल छू लेने वाली लव स्टोरी में ट्विस्ट

फिल्म में जुनैद खान एक शर्मीले और संकोची युवक के किरदार में हैं, जो अपनी ऑफिस कलीग साई पल्लवी से प्यार करता है, लेकिन अपने जज़्बात जाहिर नहीं कर पाता। वहीं साई पल्लवी एक खुशमिजाज और जिंदादिल लड़की के रूप में नजर आती हैं।

कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब जापान में एक हादसे के बाद साई पल्लवी ‘Transient Global Amnesia’ (TGA) का शिकार हो जाती हैं और उन्हें सिर्फ वही शख्स याद रहता है, जिसने उनकी जान बचाई—यानी जुनैद का किरदार। यही मोड़ कहानी को और रोमांचक बना देता है।

आमिर–मंसूर की जोड़ी फिर साथ

इस फिल्म के जरिए आमिर खान और मंसूर खान की हिट जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। इससे पहले दोनों ने कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू… या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दी हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular