रिपोर्ट: अमित शुक्ला
**ऐरवा कटरा।** किशनी मार्ग पर आर्य गुरुकुल भवन के पास रविवार सुबह अर्टिगा कार की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध घायल हो गए।
हादसे के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराने से बाल-बाल बच गई। वहीं, कार में सवार परिवार के सदस्यों को भी मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, नगला निवी निवासी मुंशीलाल शाक्य रविवार सुबह साइकिल से किशनी मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान आर्य गुरुकुल भवन के पास अर्टिगा कार की चपेट में आने से वह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घायल वृद्ध को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऐरवा कटरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
वहीं, हादसे के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराने से बच गई। कार में सवार परिवार को मामूली चोटें आईं।
