Homeउत्तर प्रदेशकिसानों का प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट कूच कर रहे भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं को पुलिस...

किसानों का प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट कूच कर रहे भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

आगरा में किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रदर्शन किया। किसान नेता और कार्यकर्ता बमरौली कटरा से कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर रहे थे। इसी दौरान रमाडा होटल के पास पुलिस ने किसानों को रोक दिया।

किसानों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद किसान सड़क पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की।

स्थिति को देखते हुए मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस-प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular