रिपोर्ट – अजयपाल यादव
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइलों से जुड़ी शिकायतों का डाटा चोरी-छिपे CSC संचालक प्रेमपाल को देता था।
आरोप के मुताबिक, डाटा मिलने के बाद प्रेमपाल और उसका साथी शिकायतकर्ताओं से संपर्क करते थे। उनसे कहा जाता था कि उनका चोरी हुआ मोबाइल ट्रेस हो गया है और उसे वापस पाने के लिए पैसे देने होंगे। मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद में कुछ लोगों से रकम भी ली गई
मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
