रिपोर्ट- प्रिया बाजपेयी शुक्ला
लखनऊ। जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘घर-घर राधा-कान्हा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी के लिए पंजीकरण मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह आयोजन 3 सितंबर को सुबह 11:30 बजे हजरतगंज मेट्रो स्टेशन, लखनऊ पर होगा।
कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला और उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजकर शामिल होंगे।
रजिस्ट्रेशन के लिए इस नंबर पर करें मैसेज:
📱 7617566164
मैसेज में ये जानकारियां जरूर दें:
- बच्चे का नाम
- अभिभावक का नाम
- बच्चे की उम्र
- माता या पिता का मोबाइल नंबर
बच्चों को घर से तैयार करके लाएं
कार्यक्रम में बच्चों के लिए दो आयु वर्ग रखे गए हैं। पहली श्रेणी में तीन वर्ष तक और दूसरी श्रेणी में चार से सात वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे।
यदि आपके घर में दो बच्चे हैं, तो उन्हें राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर कार्यक्रम में लाएं और जन्माष्टमी के इस खास उत्सव का हिस्सा बनें।
