Homeउत्तर प्रदेशU PNews :गोरखपुर का डंका: नीति आयोग की रैंकिंग में बांसगांव ब्लॉक...

U PNews :गोरखपुर का डंका: नीति आयोग की रैंकिंग में बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

गोरखपुर, 12 अगस्त।नीति आयोग की जनवरी-मार्च 2026 तिमाही की आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) डेल्टा रैंकिंग में गोरखपुर के बांसगांव विकास खंड ने उत्तरी भारत (जोन-2) में पहला स्थान हासिल किया है।

बांसगांव को 39 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) में 100 प्रतिशत वेटेज मिला है। इस उपलब्धि पर ब्लॉक को  डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी प्राप्त हुई है।

नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधि छिब्बर ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जानकारी दी है। बांसगांव की इस उपलब्धि को गोरखपुर के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा और मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में किए जा रहे समावेशी विकास कार्यों को दिया है।

दीपक मीणा, जिलाधिकारी गोरखपुर

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, आधारभूत ढांचा और सामाजिक विकास समेत पांच प्रमुख थीम के कुल 39 KPI पर ब्लॉकों का मूल्यांकन किया जाता है। जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में बांसगांव ने सभी पांचों थीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत वेटेज हासिल किया

शाश्वत त्रिपुरारी, मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर

विकास के क्षेत्र में बना मॉडल ब्लॉक

कभी विकास संबंधी चुनौतियों से जूझने वाला बांसगांव अब प्रशासनिक कार्यकुशलता और नवाचारों के जरिए  मॉडल विकास खंड के रूप में उभर रहा है।

इसकी सफलता प्रदे42 D1श के अन्य आकांक्षी ब्लॉकों के लिए भी मिसाल बनी है।मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा कि डेल्टा रैंकिंग में नंबर वन आना महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि बांसगांव के लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत ढांचे और आजीविका से जुड़े विकास कार्यों में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular