Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर: GEN अल्फा के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, खराब सड़क का...

हमीरपुर: GEN अल्फा के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, खराब सड़क का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – अंकित पांडेय

हमीरपुर में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में GEN अल्फा के हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने चंदूपुर की खराब सड़क का निरीक्षण किया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एसडीएम अभिषेक कुमार, खनिज अधिकारी विकास परमार समेत पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिया।

एडीएम राकेश कुमार ने कहा कि रास्ते में मौजूद गड्ढों को जल्द भरवाया जाएगा और सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा।

दरअसल, एक दिन पहले GEN अल्फा के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर स्कूल जाने वाली खराब सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular