Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी आम यात्रियों के साथ ट्रेन सफर, रेलवे ने...

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी आम यात्रियों के साथ ट्रेन सफर, रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहली बार आम यात्रियों के साथ ट्रेन से सफर करेंगी। उनके प्रस्तावित रेल सफर को लेकर रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने विशेष सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

राज्यपाल का पहला दौरा 10 जुलाई को उत्सर्ग एक्सप्रेस से ऐशबाग से कानपुर तक प्रस्तावित है। इसके बाद वह शाम को ट्रेन से ही लखनऊ लौटेंगी। वहीं, 16 जुलाई को राज्यपाल प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस की एग्जीक्यूटिव क्लास से प्रयागराज जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस पर रायबरेली-ऊंचाहार के बीच पत्थरबाजी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। यात्रा से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में आरपीएफ और आरपीएसएफ की अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी तथा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग की अपील के बाद राज्यपाल ने भी ट्रेन यात्रा का विकल्प चुना है। जन भवन से राज्यपाल के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी रेलवे प्रशासन को भेज दी गई है, जिसके बाद रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रहा है।

राज्यपाल की यात्रा के दौरान स्टेशन और ट्रेन दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, ताकि आम यात्रियों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular