Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी कल करेंगे 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' का शुभारंभ

सीएम योगी कल करेंगे ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना’ का शुभारंभ

लखनऊ, 7 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी से ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक, रसोइये और अन्य पात्र कार्मिकों को परिवार सहित 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

राज्य सरकार इस योजना के लिए प्रति शिक्षक ₹3000 वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करेगी, जिस पर हर वर्ष लगभग ₹447 करोड़ खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में करीब 1900 उपचार पैकेजों के माध्यम से कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक रूप से शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित करेंगे।

इसके साथ ही शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रथम चरण में 1.10 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1320 करोड़ की राशि भेजी जाएगी। यह धनराशि यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते-मोजे, स्वेटर और स्टेशनरी की खरीद के लिए दी जाएगी।

समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच सामाजिक सुरक्षा संबंधी एमओयू भी होगा। इसके जरिए लगभग 10 लाख शिक्षक एवं अन्य कार्मिक समूह जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, दिव्यांगता कवर, एयर एक्सीडेंट कवर और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से जुड़ेंगे।

इसके अलावा, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular