हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि हादसे में लापता लोगों की तलाश में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं बचाव कार्यों की निगरानी करें और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया कि घटना की वजहों की विस्तृत जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
प्रशासनिक टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है ।
