Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर में एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

हमीरपुर में एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

रिपोर्ट: अंकित पांडेय

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को कार्यवाही से अवगत कराया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular