इनकम टैक्स विभाग में तैनात टैक्स रिकवरी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मौर्य ने आत्महत्या कर ली। घटना से विभाग और इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सुरेश चंद्र मौर्य ने आगरा स्थित इनकम टैक्स बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दी। वह बिल्डिंग के अंदर की तरफ गिरे थे। घटना हरिपर्वत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सुरेश चंद्र लंबे समय से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। साथ ही पारिवारिक कलह की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुरेश चंद्र मौर्य करीब 28 वर्षों से आगरा में तैनात थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
