Homeउत्तर प्रदेशसीएफओ कॉन्क्लेव में यूपी के औद्योगिक विकास मॉडल की सराहना

सीएफओ कॉन्क्लेव में यूपी के औद्योगिक विकास मॉडल की सराहना

लखनऊ। Invest UP द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय ‘मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कॉन्क्लेव’ में देशभर की बड़ी कंपनियों के 175 से अधिक सीएफओ और सीएक्सओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के तेजी से बदलते औद्योगिक और निवेश परिदृश्य की खुलकर सराहना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Deepak Kumar ने “राजकोषीय अनुशासन, तीव्र विकास: राज्य की बैलेंस शीट से कॉर्पोरेट फाइनेंस क्या सीख सकता है” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज राजस्व सरप्लस राज्य बन चुका है और यहां तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश-अनुकूल माहौल और प्रभावी सुधार औद्योगिक विकास को नई गति दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेश करने वाले उद्योगपतियों ने सरकार द्वारा दिए जा रहे नीति लाभ, आधारभूत सुविधाओं और सहयोग की सराहना की है। यह प्रयास Yogi Adityanath के उत्तर प्रदेश को ‘एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ बनाने के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दीपक कुमार ने कहा कि कॉन्क्लेव में शामिल लगभग 90 प्रतिशत सीएफओ पहली बार लखनऊ आए थे। कई प्रतिनिधि एक दशक बाद शहर पहुंचे और उन्होंने प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, शहरी विकास और उद्योग-अनुकूल माहौल में आए बदलावों की सराहना की।

Alok Kumar ने उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति साझा करते हुए बड़े पैमाने पर विकास, निवेश संवर्धन, नवाचार और प्रस्तावित लखनऊ एआई सिटी जैसी नई परियोजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए Vijay Kiran Anand ने उत्तर प्रदेश को घरेलू और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बताया। उन्होंने राज्य की निवेशक-अनुकूल नीतियों की जानकारी भी दी।

वहीं Prerna Sharma ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने बताया कि ‘डीरग्यूलेशन 1.0’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा है और राज्य ने निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाकर निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular