Homeराजनीतिकंगना रनौत ने फिर दिया जेन-ज़ी विवाद पर जवाब, गुरु पूर्णिमा पर...

कंगना रनौत ने फिर दिया जेन-ज़ी विवाद पर जवाब, गुरु पूर्णिमा पर शेयर किया वीडियो

जेन-ज़ी प्रोटेस्ट को लेकर जारी विवाद के बीच भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोशल Media पर नया वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर बनाया गया है और लोगों से अपने विचार साझा करने की अपील की।

वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “हमारे पीएम जी से प्रेरणा लेकर एक सेल्फी वीडियो पोस्ट कर रही हूं। मेरे विचारों के बारे में अपने विचार जरूर बताइए। सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।”

वीडियो में कंगना ने कहा कि उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों के कथित अशोभनीय व्यवहार का विरोध किया था और उनका मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा आचरण सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के सामने इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कंगना ने यह भी कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ एकजुट होकर अभियान चला रहे हैं, जबकि उन्होंने कई मौकों पर देश के युवाओं और स्टार्टअप्स की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि वह जेन-ज़ी की उपलब्धियों का सम्मान करती हैं और कई मेहनती युवाओं को प्रेरणास्रोत मानती हैं।

अपने संदेश के अंत में कंगना ने गुरु पूर्णिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें अपने गुरुओं से यही सीख मिली है कि इंसान को लगातार बेहतर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, पीछे नहीं लौटना चाहिए। उन्होंने सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में जेन-ज़ी आंदोलन को लेकर कंगना रनौत और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular