Homeउत्तर प्रदेशमन की बात’ में कानपुर उत्तर का परचम, प्रदेश में तीसरा स्थान

मन की बात’ में कानपुर उत्तर का परचम, प्रदेश में तीसरा स्थान

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण और इसकी ऑनलाइन अपलोडिंग में भाजपा कानपुर उत्तर जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर जिला संगठन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी और विधायक नीलिमा कटियार एवं सुरेश अवस्थी ने ‘मन की बात’ की जिला संयोजक राधा सैनी के साथ उत्तर जिले के 14 में से 9 मंडल अध्यक्षों को पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर के नौ मंडलों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण और उसकी ऑनलाइन अपलोडिंग में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। संगठन ने इस प्रदर्शन को कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर तक कार्यक्रम को पहुंचाने के प्रयासों का परिणाम बताया।

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मिली उपलब्धि

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करना कानपुर उत्तर संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

समारोह में महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, वास्ते त्रिपाठी, पारस मदान, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, शालिनी कटियार और सुरेंद्र गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला, रमाशंकर अग्रहरि, भानु प्रताप सिंह, अनंत मिश्रा, इंद्रजीत खन्ना, शुभम दीक्षित, नैमिष गुप्ता और विनय पटेल सहित सरिता सहनी भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular