Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में संकट मोचन मंदिर में भजन-कीर्तन

कानपुर में संकट मोचन मंदिर में भजन-कीर्तन

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा

किदवई नगर स्थित सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर परिसर में महिला मंडल के तत्वावधान में 147वें संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। माता रानी के भजनों और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में नीलू, सविता, नीलम चौहान, लक्ष्मी द्विवेदी, सुमन शुक्ला और नीलम दुबे ने माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरे परिसर में ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर अनुपमा अवस्थी, वैष्णवी, ज्योति दुबे, सुहानी पाल, सुषमा सिंह, विजयलक्ष्मी द्विवेदी, आशा गुप्ता, मधु गुप्ता, मीरा गुप्ता, मधु मिश्रा, सुदामा दुबे, निशा शर्मा, सुषमा भारद्वाज, सर्वेश पाठक, गीता देवी, लक्ष्मी सैनी, रेखा और रत्ना गुप्ता समेत महिला मंडल की सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं का स्वागत महामंत्री रेनू मधु शुक्ला और उपाध्यक्ष मधु मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में वीरेंद्र चौहान, अमित मिश्रा और मयंक जी का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था वीरेंद्र चौहान की ओर से की गई।

अंत में माता रानी की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular