रिपोर्ट – शिवाकांत पाडे
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर खड्डा नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने करीब 2100 वर्गमीटर बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए नगर पंचायत को सौंप दिया।
बताया गया कि गाटा संख्या 233 और 229 की जमीन पर पिछले करीब 15 वर्षों से 19 लोगों का अवैध कब्जा था। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया और जमीन खाली कराई।
कार्रवाई के दौरान कुछ कब्जाधारियों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन राजस्व विभाग, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक पूरा कराया गया।
यह कार्रवाई खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 में की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
