Homeउत्तर प्रदेशआगरा में दवा लेने को लेकर विवाद, मेडिकल संचालक से मारपीट का...

आगरा में दवा लेने को लेकर विवाद, मेडिकल संचालक से मारपीट का आरोप; पुलिस से अभद्रता का भी दावा

रिपोर्ट – ममता भारद्वाज, आगरा

आगरा। किरावली कस्बे में दवा लेने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक माहौल गरम रहा। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, किरावली कस्बे में दवा लेने के दौरान राजकुमार गर्ग और मुहम्मद नाम के युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मुहम्मद ने राजकुमार गर्ग के साथ मारपीट की। हंगामा बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को शांत कराया।

आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुहम्मद नाम के युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, पीड़ित राजकुमार गर्ग ने हिमांशु नाम के दरोगा पर भी बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पुलिस ने एक अन्य आरोपी युवक को थाने से जाने दिया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के कस्बे का बताया जा रहा है।

बाइट – राजकुमार गर्ग, मेडिकल संचालक

RELATED ARTICLES

Most Popular