Homeउत्तर प्रदेशपुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

रिपोर्ट -शिवाकांत पांडे

कुशीनगर। जिले के कसया थाना क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि ढाबा संचालक से कथित तौर पर लड़की और शराब की मांग पूरी न होने पर एक सिपाही और उसके साथियों ने घर में घुसकर मारपीट की। मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि पास में रह रही एक महिला को जबरन अपने साथ ले जाया गया और कई घंटे बाद वापस छोड़ा गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव अपने दो साथियों के साथ देर रात ढाबा संचालक के पास पहुंचे और लड़की तथा शराब की मांग की।

मांग पूरी न होने पर तीनों ने कथित रूप से कमरे में घुसकर मारपीट की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

आरोप यह भी है कि ढाबा संचालक के घर के पास रहने वाली दो महिलाओं में से एक महिला को आरोपी अपने साथ ले गए और करीब तीन घंटे बाद सुबह लगभग 5:30 बजे उसे वापस घर छोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया कार्रवाई करते हुए आरोपित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं फिलहाल मामले की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular