रिपोर्ट शिवाकांत पाण्डेय
उत्तर प्रदेश में एक बड़े आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें कुशीनगर और बाराबंकी से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। Uttar Pradesh ATS की इस कार्रवाई ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।
क्या है पूरा मामला? गोरखपुर से गिरफ्तार आरोपी कृष्णा मिश्रा मूल रूप से Kushinagar के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का रहने वाला है।
उसका परिवार रवींद्रनगर इलाके में रहता है, जबकि वह करीब 7 साल पहले गांव छोड़कर पहले रवींद्रनगर और फिर दिल्ली चला गया था।
दिल्ली में उसकी मुलाकात बाराबंकी निवासी दनियाल अशरफ से हुई।
ISI कनेक्शन और साजिश जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) के लिए काम कर रहे थे। दोनों का संपर्क ISI एजेंट शहजाद भट्टी और पाकिस्तानी डॉन आबिद जट से था।
दनियाल के फोन से आबिद जट के मैसेज बरामद हुए हैं, जिनमें देश के महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की योजना का जिक्र है।
आरोपियों को निर्देश मिला था कि इन संदेशों को प्रिंट कराकर संवेदनशील जगहों पर लगाया जाए, जिससे दहशत फैलाई जा सके। दनियाल अशरफ से 9mm पिस्टल और कारतूस बरामद कृष्णा मिश्रा से देशी तमंचा और कारतूस बरामद
ATS की कार्रवाई Uttar Pradesh ATS ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया:दनियाल को Barabanki से कृष्णा मिश्रा को Gorakhpur से
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क इस खुलासे के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फंडिंग के स्रोतों की तलाश में जुटी है ।
