Homeउत्तर प्रदेशविधायक रेखा वर्मा ने निभाई राज्याभिषेक की रस्म, जय श्रीराम के जयकारों...

विधायक रेखा वर्मा ने निभाई राज्याभिषेक की रस्म, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

*रिपोर्ट – अमित शुक्ला।

ऐरवा कटरा में आयोजित 130वें आदर्श रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने और उनके भव्य राज्याभिषेक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया।

भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का प्रसंग देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम ने पिता के वचन का पालन करते हुए माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष वनवास में बिताए। इस दौरान उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

वनवास के दौरान ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। वनवास की अवधि पूरी होने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे।

Qउनके आगमन की खबर मिलते ही अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने दीप जलाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया।

कार्यक्रम में बिधूना विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी की विधायक रेखा वर्मा ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की रस्म पूरी की। इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने विधायक को बैज लगाकर, भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर  पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और जनसेवा का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे जनता की समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास करें।

विधायक ने लोगों से अपील की कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं, बच्चों को अच्छे संस्कार दें और समाज में एकता व सद्भाव बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में रामलीला समिति के प्रबंधक इंद्रप्रकाश तिवारी, अध्यक्ष एवं प्रधान सरमन सिंह, उपाध्यक्ष रानू पालीवाल, पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव, बादाम सिंह यादव, अरुण कुशवाह, मोहित कुशवाह, गौरव गुप्ता, पदम नारायण तिवारी, चंद्रशेखर गुप्ता, मनोज शर्मा, वीनू सक्सेना, कपिल गौतम, गंभीर यादव, ब्रिगेडियर तिवारी, विकास चक्रवर्ती, हिटलर सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular