लखनऊ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जानकीपुरम स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में नमाजी शामिल हुए।
शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ, जो इस पर्व की धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
इस मौके पर ईदगाह के इमाम कारी फुरकान ने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला और नमाज अदा करवाई। उन्होंने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ भी की।
