रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला
लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पर एकत्र हुए और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरगे के बयान पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की
कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में लखनऊ पुलिस को भी शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हजरतगंज कोतवाली में शिकायत देने पहुंचे।
सीएम योगी ने की निंदा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में कांग्रेस अपशब्दों का पर्याय बनती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को उन्होंने अक्षम्य और निंदनीय बताया।
सीएम योगी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी देशवासियों की भावनाओं को आहत करती है और लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और देश से माफी मांगने की मांग की।
