Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में लखनऊ एनसीसी ग्रुप का जलवा, इंटर ग्रुप TSC-2026 का ओवरऑल...

मेरठ में लखनऊ एनसीसी ग्रुप का जलवा, इंटर ग्रुप TSC-2026 का ओवरऑल चैंपियन बना

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ की बालक टीम ने मेरठ में आयोजित इंटर ग्रुप थल सैनिक कैंप (TSC) चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 एनसीसी ग्रुपों को पीछे छोड़ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस उपलब्धि पर एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम (VSM) ने विजेता कैडेटों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

लखनऊ ग्रुप की टीम के चयन, प्रशिक्षण और समन्वय की जिम्मेदारी 63 यूपी बटालियन एनसीसी को सौंपी गई थी। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव (VSM) और 63 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज गहलोत, सूबेदार मेजर अरविंद कुमार यादव और पीआई स्टाफ ने कैडेटों को कठोर प्रशिक्षण दिया। इसी का परिणाम रहा कि टीम ने अंतर समूह प्रतियोगिता (IGC-TSC) में प्रथम स्थान हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में लखनऊ ग्रुप के कैडेटों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी उत्कृष्टता दिखाई। कुल 15 व्यक्तिगत पदकों में से 6 पदक (2 स्वर्ण और 4 रजत) अपने नाम किए। ये पदक फायरिंग, सर्विस सब्जेक्ट लिखित परीक्षा, हेल्थ एंड हाइजीन, जजिंग डिस्टेंस और फील्ड सिग्नल्स जैसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए मिले।

अब विजेता कैडेट अगले चरण के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे, जहां से उनका चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय थल सैनिक कैंप (TSC) के लिए किया जाएगा। लखनऊ लौटने पर विजेता टीम का अधिकारियों, प्रशिक्षकों और साथी कैडेटों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस उपलब्धि से एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ और 63 यूपी बटालियन एनसीसी में उत्साह का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular