रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला
राजधानी में पहली बार भव्य प्रॉपर्टी ट्रेड एक्सपो 2026 का आयोजन 23 से 27 अक्टूबर तक श्री कांशीराम जी स्मृति उपवन, आशियाना में किया जाएगा। एक्सपो में दैनिक जागरण मीडिया पार्टनर होगा।
एक्सपो का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध प्रॉपर्टी के विकल्प उपलब्ध कराना है। यहां ग्राहकों को आकर्षक छूट के साथ प्लॉट, मकान, फ्लैट, कमर्शियल प्रॉपर्टी समेत रियल एस्टेट के कई विकल्प देखने को मिलेंगे।
एक्सपो में दिखेगा लखनऊ का मिनिएचर मॉडल
प्रॉपर्टी ट्रेड एक्सपो की खासियत लखनऊ शहर का मिनिएचर मॉडल होगा। इसमें शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों को हूबहू प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। इससे ग्राहक अपनी पसंद के क्षेत्र या सड़क की जानकारी एक्सपो में ही ले सकेंगे।
ग्राहकों को संबंधित प्रॉपर्टी का विजिट कराने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। एक्सपो में करीब 5 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी के विकल्प मिल सकेंगे।
बुकिंग करने वालों को मिलेगा लकी विनर बनने का मौका
एक्सपो में प्रॉपर्टी बुक करने वाले ग्राहकों के बीच लकी विनर का चयन भी किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, एक्सपो का उद्देश्य खरीदारों और प्रॉपर्टी से जुड़ी कंपनियों को एक मंच पर लाना है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकें।
