Saadatganj थाना क्षेत्र के दरगाह हजरत अब्बास रोड स्थित रुस्तमनगर में देर रात चलते ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक वाहन छोड़कर नीचे कूद गया और अपनी आंखों के सामने ई-रिक्शा जलता देख रोने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह जल चुका था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा रुस्तमनगर रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत ई-रिक्शा रोका और नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।
लोगों ने बाल्टियों से बुझाई आग
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाल्टियों में पानी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ई-रिक्शा का केवल ढांचा ही बचा था।
घर लौटते समय हुआ हादसा
ई-रिक्शा चालक की पहचान Mohammad Rafiq के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे वह घर लौट रहा था, तभी घर से कुछ दूरी पहले यह हादसा हो गया।
