रिपोर्ट – प्रिया बाजपेयी शुक्ला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच विश्वविद्यालय और कॉलेजों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी ने सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय से ‘PDA YOUTH MEET UP’ अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय ने कहा कि ‘PDA YOUTH MEET UP’ के माध्यम से युवाओं से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चलाया जाएगा।
अभियान के घोषित उद्देश्यों में युवाओं के बीच संवाद और संपर्क बढ़ाना तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाने के समर्थन के लिए युवाओं से जुड़ना शामिल है। लखनऊ विश्वविद्यालय से अभियान की शुरुआत को सपा के युवा-केंद्रित राजनीतिक संपर्क कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में अंकुर पाण्डेय के साथ रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, प्रसन्न शुक्ला, रजत सिंह, रवि नन्दन यादव, अक्षत पाण्डेय, अनादि तिवारी, प्रभात मानव, संकेत केडिया, नवनीत सिंह, रिशु सिंह, पंकज, श्लोक यादव, यशराज वर्मा, शिवाजी यादव, रिशु जायसवाल, अमन सिंह, हर्षित कुमार, अंकित चौधरी, तनिष्क यादव, फैजल खान, सुजीत यादव, प्रियांशु यादव, शिवेंद्र सिंह, विशाल, अंचल, अंकित, प्रियांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे।
