Homeउत्तर प्रदेशमथुरा में पुलिस मुठभेड़, बावरिया गैंग के दो 50 हजार के इनामी...

मथुरा में पुलिस मुठभेड़, बावरिया गैंग के दो 50 हजार के इनामी बदमाश ढेर

Mathura में गुरुवार को पुलिस और बावरिया गैंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश मारे गए। घटना यमुना एक्सप्रेसवे के सुरीर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंग के सक्रिय सदस्य पप्पू उर्फ राजेंद्र और धर्मवीर उर्फ लंबू घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों पर आगरा रेंज के डीआईजी द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में नाम बदलकर लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे। हाल ही में सुरीर कस्बे में एक परचून व्यापारी के घर हुई करीब 30 लाख रुपये की डकैती के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गैंग से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular