Homeउत्तर प्रदेशमऊ में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- अब माफिया किसी...

मऊ में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- अब माफिया किसी को धमका नहीं सकता स्लग:

मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जनपद के ताजोपुर में सैनिक अस्पताल के लोकार्पण तथा ₹392 करोड़ से अधिक लागत की 114 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विकास, राष्ट्रीय एकता, सैनिक सम्मान और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उन्होंने “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” का उल्लेख करते हुए मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि जातिवाद और छुआछूत भारतीय समाज के लिए कोढ़ के समान हैं। इनके रहते देश की प्रगति संभव नहीं है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए समाज को विभाजित करने वाली शक्तियों के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा।

सीएम योगी ने सैनिकों और पुलिसकर्मियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देशवासी इसलिए चैन की नींद सो पाते हैं क्योंकि सैनिक विषम परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा करते हैं और पुलिसकर्मी दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार और अच्छे जनप्रतिनिधि विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। सड़क, पुल और अस्पताल किसी की जाति नहीं पूछते, बल्कि सभी को समान रूप से लाभ पहुंचाते हैं।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2005 के मऊ दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय अराजकता और असुरक्षा का माहौल था, जबकि आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि अब कोई माफिया खुलेआम लोगों को धमकाने का साहस नहीं कर सकता।

कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, जिनसे जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मी2द है।

RELATED ARTICLES

Most Popular