Homeउत्तर प्रदेशSP हमीरपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले भर...

SP हमीरपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले भर में चला जागरूकता अभियान

रिपोर्ट – अंकित पाण्डेय 

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हमीरपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जनपद पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों एवं मिशन शक्ति टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक किया।

इस दौरान टीम ने साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा उपायों, आत्मरक्षा के गुर, गुड टच-बैड टच की पहचान और महिला संबंधी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के नए प्रावधानों को भी समझाया गया।

महिलाओं को बताया गया कि सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी होने पर डरें नहीं, तुरंत वीमेन पावर लाइन 1090 या नजदीकी थाने में शिकायत करें। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और यातायात नियमों के पालन के लिए भी प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular