Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ :डिंपल यादव के मुद्दे पर अखिलेश की चुप्पी को लेकर BJP...

लखनऊ :डिंपल यादव के मुद्दे पर अखिलेश की चुप्पी को लेकर BJP का हमला

न्यूज डेस्क ,लखनऊ 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की महिला सम्मान को लेकर बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी ने सपा पर तीखा निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि डिंपल यादव पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में अखिलेश यादव ने वोट बैंक के डर से चुप्पी साध ली थी।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव और डिंपल यादव महिला सम्मान की बात करते हैं तो यह विरोधाभास नजर आता है। उन्होंने दावा किया कि एक मस्जिद में डिंपल यादव को लेकर मौलाना की ओर से कथित तौर पर ओछी टिप्पणी किए जाने के बाद भी अखिलेश यादव ने इस पर कोई कड़ा रुख नहीं अपनाया।

 

बीजेपी प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि जो लोग अपने परिवार के मान-सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते, वे प्रदेश की महिलाओं के सम्मान की रक्षा कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को महिला सम्मान की बात करने से पहले अपने शासनकाल को याद करना चाहिए और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

दिनेश प्रताप सिंह ने सपा सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उस दौर में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल था और प्रदेश की महिलाएं उस दौर को भूली नहीं हैं।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता अब 2017 से पहले वाले दौर में वापस नहीं जाना चाहती। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता माफियाराज नहीं चाहती और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था में बदलाव पर भरोसा करती है।

बीजेपी ने यह हमला ऐसे समय किया है, जब सपा नेतृत्व महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे को लगातार उठा रहा है। दोनों दलों के बीच इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular