Homeउत्तर प्रदेशNEET UG-2026 काउंसलिंग: पहले चरण के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

NEET UG-2026 काउंसलिंग: पहले चरण के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

न्यूज डेस्क ,लखनऊ

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश में NEET UG-2026 के तहत मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश की ओर से संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश के राजकीय और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब **14 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड** कर सकेंगे।

वहीं, रजिस्ट्रेशन शुल्क और धरोहर राशि जमा करने की अंतिम समय-सीमा 14 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे तय समय-सीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें।

 विभागीय वेबसाइट पर मिलेंगी सभी अपडेट

NEET UG-2026 काउंसलिंग से जुड़ी आगे की प्रक्रिया, सीटों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए अभ्यर्थी upneet.gov.in और dgme.up.gov.in  पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

 हेल्पलाइन नंबर जारी

काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित किसी भी सहायता के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी **8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700** पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी परेशानी से बचने के लिए रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया समय रहतेपूरी कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular