पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोग इस बार लखनऊ मंडल के 10 परीक्षा केंद्रों पर OMR उत्तर पत्रकों की स्कैनिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है। इसके तहत परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद परीक्षा कक्ष में ही OMR शीट्स की स्कैनिंग की जाएगी।
यह पूरी प्रक्रिया कक्ष निरीक्षकों और परीक्षार्थियों की मौजूदगी में होगी। स्कैन किया गया डाटा तुरंत सुरक्षित कर लिया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका मूल OMR से मिलान किया जा सके। आयोग का मानना है कि यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाएगी।
आयोग अध्यक्ष ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करें। साथ ही किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना से बचते हुए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एक्स हैंडल पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।
