Nora Fatehi एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन और ग्लोबल स्टार नोरा अब FIFA World Cup 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और सिंगिंग का जलवा बिखेरेंगी। यह भव्य समारोह Toronto के मशहूर BMO Field स्टेडियम में आयोजित होगा।
12 जून को होने वाली इस ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही के साथ कई बड़े इंटरनेशनल म्यूजिक स्टार्स भी परफॉर्म करेंगे। इनमें Michael Bublé, Alanis Morissette, Alessia Cara, Jessie Reyez, Vegedream और William Prince जैसे कलाकार शामिल हैं।
वहीं अमेरिका में होने वाली दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में Katy Perry, Lisa, Rema और Tyla समेत कई बड़े इंटरनेशनल स्टार्स मंच पर नजर आएंगे।
कनाडा की संस्कृति की झलक दिखाएगी सेरेमनी
फीफा की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, टोरंटो में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी कनाडा की संस्कृति, विविधता और परंपराओं को दुनिया के सामने पेश करेगी। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह एकता, उत्साह और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक होगा।
Gianni Infantino ने कहा कि यह समारोह कनाडा के लिए गर्व और उत्साह का बड़ा अवसर होगा, क्योंकि देश पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
104 मैच और 16 होस्ट शहर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून को Mexico City से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को New York–New Jersey में खेला जाएगा। दुनियाभर के फुटबॉल फैंस इस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
