Homeनई दिल्लीपश्चिम एशिया संकट का असर, पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी,...

पश्चिम एशिया संकट का असर, पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी, आम जनता पर बढ़ा बोझ

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है, जबकि CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

करीब चार साल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ा है।

महानगरों में बढ़े दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

कोलकाता में पेट्रोल 3.29 रुपये बढ़कर 108.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल 3.11 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 95.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आम जनता और राजनीतिक प्रतिक्रिया

दिल्ली के एक पेट्रोल पंप पर ग्राहक ने कहा कि ईंधन की कीमतों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

वहीं विपक्ष ने सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इसे आम जनता पर बोझ बताते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी, जबकि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक आपूर्ति संकट के कारण यह बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल कच्चा तेल लगभग 106 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बना हुआ है, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular