इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री Narendra Modi एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस बार वजह बनी है उनकी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की खास मुलाकात, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच की शानदार बॉन्डिंग ने इंटरनेट पर एक बार फिर “मेलोडी” मीम्स और चर्चाओं को हवा दे दी है।
दरअसल, पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास तौर पर “Melody” चॉकलेट टॉफी गिफ्ट की। इस अनोखे और दिलचस्प गिफ्ट की जानकारी खुद मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी के इस खास अंदाज की तारीफ की। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे खूब पसंद किया और #Melodi ट्रेंड करने लगा।
पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ताना केमिस्ट्री पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में चर्चा का विषय रह चुकी है। G20 Summit से लेकर COP मीटिंग्स तक, दोनों नेताओं की तस्वीरें और सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। ऐसे में “Melody” टॉफी वाला यह गिफ्ट लोगों को काफी मजेदार और यादगार लग रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मेलोनी मुस्कुराते हुए पीएम मोदी के गिफ्ट को दिखाती हैं। इस दौरान माहौल काफी हल्का और दोस्ताना नजर आता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे भारत और इटली के मजबूत रिश्तों के साथ-साथ दोनों नेताओं की पर्सनल केमिस्ट्री से भी जोड़कर देख रहे हैं।
इधर, इंटरनेट यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। कोई इसे “डिप्लोमैटिक स्वीटनस” बता रहा है तो कोई “Melodi Moment” कहकर शेयर कर रहा है। कई यूजर्स ने मीम्स बनाकर इसे वायरल कर दिया है।
हालांकि, पीएम मोदी के इटली दौरे से जुड़ी कई अहम बैठकों और समझौतों पर भी नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा “Melody Toffee Diplomacy” की हो रही है, जिसने एक बार फिर पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की जोड़ी को सुर्खियों में ला दिया है।
