भोपाल। साउथ सुपरस्टार राम चरण शनिवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के लिए भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों को लेकर रैपिड फायर राउंड में बातचीत की।
इसी दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर गलती से फुटबॉल से जोड़ दिया, जिस पर उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बाद में राम चरण ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस भूल के लिए माफी मांगी और इसे भीड़ व उत्साह के बीच हुई इंसानी गलती बताया।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक फेक पोस्ट भी वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया कि बुमराह ने राम चरण की फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम स्टोरी में समर्थन जताया है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह फर्जी और एडिटेड पाया गया है। बुमराह की ओर से ऐसी कोई स्टोरी पोस्ट नहीं की गई है।

इवेंट के दौरान राम चरण ने सचिन तेंदुलकर को ‘महान खिलाड़ी’, महेंद्र सिंह धोनी को ‘कूल और शांत’, रोहित शर्मा को ‘फेवरेट पर्सन’ और विराट कोहली को ‘फायर’ बताया।
फिल्म ‘पेड्डी’ एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी, जबकि संगीत एआर रहमान ने दिया है। यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।
सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर चर्चा तेज है, जहां फेक और मीम कंटेंट भी काफी शेयर किया जा रहा है।
