Homeखेल कूदRCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब, फैंस में जश्न की...

RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब, फैंस में जश्न की लहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की, जिसके बाद देशभर में RCB समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए RCB ने गुजरात टाइटन्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम की इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

कई समर्थकों ने लिखा कि उन्होंने टीम से सिर्फ एक ट्रॉफी की उम्मीद की थी, लेकिन RCB ने लगातार दो खिताब जीतकर उनकी खुशी को दोगुना कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीम, खिलाड़ियों और खासकर विराट कोहली की जमकर तारीफ हो रही है।

RCB की इस ऐतिहासिक जीत ने फ्रेंचाइजी को IPL की सबसे सफल टीमों में शामिल कर दिया है। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद टीम और उसके फैंस जश्न में डूबे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular