रिपोर्ट: अमित शर्मा
आगरा। थाना छत्ता क्षेत्र के बेलनगंज में दबंगई का मामला सामने आया है। यहां दुकान में जबरन तोड़फोड़ करने का विरोध करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया।
आरोप है कि दबंग पिता और उसके बेटे ने दुकानदार को दुकान से बाहर खींच लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, बेलनगंज निवासी दुकान संचालक नवीन वार्ष्णेय को पिछले कई महीनों से लगातार परेशान किया जा रहा था।
आरोप है कि राम कुमार शर्मा और उसका पुत्र ऋषभ शर्मा उर्फ राजा आए दिन दुकान को लेकर विवाद करते थे। इसी क्रम में दुकान पर जबरन तोड़फोड़ किए जाने का विरोध करने पर दोनों ने नवीन वार्ष्णेय के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि पिता-पुत्र ने दुकानदार को दुकान से बाहर खींचकर पीटा। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में आक्रोश है। मामला थाना छत्ता क्षेत्र की बेलनगंज चौकी से जुड़ा है।
फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ उठाए गए कदमों की जानकारी सामने आना बाकी है।
