HomeमनोरंजनShoaib Akhtar Bollywood Debut: शोएब अख्तर को मिला था ‘गैंगस्टर’ और सलमान...

Shoaib Akhtar Bollywood Debut: शोएब अख्तर को मिला था ‘गैंगस्टर’ और सलमान खान की फिल्म

न्यूज़ डेस्क, लखनऊ

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने बॉलीवुड कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक समय वह क्रिकेट छोड़कर फिल्मों में कदम रखने के लिए तैयार थे। उन्हें इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘गैंगस्टर’ में रोल का ऑफर मिला था।

शोएब ने तबिश हाशमी के शो में बताया कि कई फिल्म निर्माताओं को लगता था कि उनकी पर्सनैलिटी उन्हें विलेन के किरदार के लिए बेहतर बनाती है। हालांकि, उन्होंने एक्टिंग और क्रिकेट दोनों करियर को एक साथ संभालना मुश्किल समझा।

Shoaib was as quick as they come! ⚡ It's former Pakistani paceman Shoaib Akhtar's birthday so take a look at his 5-99 against the Australia at the WACA in 2004.

सलमान खान ने भी दिया था फिल्म का ऑफर

शोएब अख्तर ने यह भी खुलासा किया कि सलमान खान ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर अपनी एक फिल्म का ऑफर दिया था। शोएब ने सलमान की फिटनेस और उनके व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें काफी पसंद करते हैं और उनके परोपकारी कामों से भी प्रभावित हैं।

शोएब ने कहा कि वह क्रिकेट में छह-सात महीने व्यस्त रहते थे और इसके बाद फिल्म की शूटिंग के लिए भी उतना ही समय देना पड़ता। उनके मुताबिक, वह दो अलग-अलग दुनिया को एक साथ पर्याप्त समय नहीं दे सकते थे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्मों का ऑफर ठुकराना फेम से दूर भागने का फैसला नहीं था। उनके लिए फिल्म को सफल बनाने का दबाव क्रिकेट से बिल्कुल अलग था और वह अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर ही रखना चाहते थे।

I really enjoyed my time with Salman Khan in Dubai ...great work is been done by being human foundation ...

RELATED ARTICLES

Most Popular