Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में कांग्रेस का SIR के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

लखनऊ में कांग्रेस का SIR के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला

लखनऊ। SIR के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने में प्रदर्शन किया। नगर निगम मुख्यालय से चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की।

चुनाव आयोग कार्यालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। कई प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

SIR में गड़बड़ी का लगाया आरोप

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में बड़े स्तर पर बदलाव किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

पुलिस पर बदसलूकी का आरोप

प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यकर्ताओं के कार्यालय की ओर बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और कुछ लोगों के कपड़े भी फाड़े। इसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें ईको गार्डन भेज दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular